जांजगीर-चांपा

आईसेक्ट कंप्यूटर सेंटर के संचालक को क्विज प्रतियोगिता में मिला सम्मान

जांजगीर-चांपा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में अतिथि व्याख्यान हेतु देवेंद्र कुमार नामदेव, संचालक आईसेक्ट कंप्यूटर सेंटर बिर्रा को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयोजित क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नियमित कक्षा संचालन के संदर्भ पर विद्यार्थियों को रुचिकर एवं सीखने की प्रेरणा प्रदान करने हेतु मास्टर ट्रेनर के रूप में अतिथि व्याख्यान के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया था। जिसमें देवेंद्र कुमार नामदेव ने अपना संक्षिप्त एवं सरल प्रशिक्षण प्रदान कर छात्रों को आनंदित कर अच्छे ढंग से प्रेरणा प्रदान की।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सीता सूर्यवंशी, प्रीति चंद्रा एवं अन्य शिक्षकों ने मिलकर सम्मान किया। इसके साथ ही आईसेक्ट कंप्यूटर सेंटर बिर्रा से जुड़कर हजारों छात्र-छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है, जिससे रोजगार प्राप्त करने में सुविधा भी हो रही है। यह बात बिर्रा क्षेत्र के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है। प्रशिक्षण के उपरांत देवेंद्र कुमार नामदेव को अमूल्य योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर जितेन्द्र तिवारी, संतोष कुमार कहार, छोटेलाल कहार, संजय कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार कश्यप, लोकपाल देवांगन, गोविंद अग्रवाल, हेमंत देवांगन, संजय कुमार पाल और मनोज कुमार दुबे ने हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker