जांजगीर-चांपा

शारदा संगीत विद्यालय का दीपावली मिलन समारोह 7 को

जांजगीर-चांपा। गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद (सरगम संगीत समिति) के अध्यक्ष आर के सोनवानी के स्वप्न का 30वाँ संगीत समारोह पूर्ण गरिमा के साथ 25 अक्टूबर को पोंडी राछा (नवागढ़) में संपन्न होने के उपलक्ष्य में एवं प्रतिवर्ष दीपावली मिलन उत्सव की परंपरा को जारी रखते हुए संस्कार भारती जिला सक्ती के सहयोग से स्नेह सम्मेलन का आयोजन 7 नवंबर 2026 शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शारदा संगीत विद्यालय बिर्रा के आचार्य चाणक्य सभागार में मणीलाल कश्यप, एकादशिया साहू, दिनेश चंद्रा व रितेश रमण सिंह की मंगलमय उपस्थिति में किया जाएगा। जिसमें संगीत शिक्षकों का सम्मान, संगीतमय प्रस्तुतियां, संगीत के प्रचार-प्रसार पर विचार-विमर्श एवं संगीत विद्यालय के मीडिया प्रभारी पं जितेन्द्र तिवारी बिर्रा द्वारा संगीत उत्थान में प्रचार की भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा। वहीं इस वर्ष का थीम अपने संगीत परिवार की भूमिका रहेगा, जिसकी जानकारी शारदा संगीत विद्यालय बिर्रा के व्यवस्थापक मनोज कुमार तिवारी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker