छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मल्दा के तत्वाधान में शुक्ला हॉस्पिटल बिर्रा के चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम मल्दा सहित आसपास के गांवों के लगभग 60-62 ग्रामीणों ने लाभ उठाया। शिविर में मुख्य रूप से स्त्री रोग एवं मेडिसिन विभाग के तहत निःशुल्क खून जांच, बीपी-शुगर जांच एवं निःशुल्क दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. शुभम शुक्ला, डॉ. विजय हांडे, डॉ. आकृति शुक्ला, डॉ. प्रकाश कुमार, श्रवण कुमार, रामावतार, सोम केंवट, भोला कश्यप, राकेश पटेल, पल्लवी तिवारी, सुनील यादव, ललित केंवट, माधव पटेल सहित सरपंच शशि लाला मित्तल एवं वार्ड सदस्यों ने सेवाएं प्रदान की। डॉ. शुभम शुक्ला ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर बेहतर जीवन शैली के लिए प्रेरित करना है, साथ ही आयोजन के लिए सरपंच शशि लाला मित्तल का आभार व्यक्त किया।




