जांजगीर-चांपा
विराट दशहरा उत्सव आज, 35 फीट रावण का होगा दहन

जांजगीर-चांपा। असत्य पर सत्य की प्रतीक विजयादशमी पर्व पर ग्राम पंचायत बिर्रा के दशहरा मैदान में आज 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को विराट दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया है, साथ ही भब्य झांकी के साथ शाम 7 बजे आकर्षक विद्युत सज्जा आतिशबाजी के बीच करीब 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। मैदान में श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। वहीं दर्शकों के मनोरंजन के लिए रात 10 बजे से नितिन दुबे स्टार नाइट रायपुर कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक नितिन दुबे अपनी लोकप्रिय प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।



