आंगनबाड़ी में बच्चों की नींव मजबूत – उर्मिला भारती

जांजगीर-चांपा। बच्चों की नींव मजबूत स्कूल जाने के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र में तैयार की जाती है उक्त बातें आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान सेक्टर सुपरवाईजर उर्मिला भारती द्वारा कही गई। उन्होंने आगे बताया कि, मां के गर्भ में जब बच्चा बनने लगता है उस समय मां और बच्चा कमजोर न हो इसलिए उसके पौष्टिक आहार के प्रति ध्यान रखनी होगी, जिससे स्वस्थ समाज बन सके। महिला बाल विकास द्वारा आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत सोनादह के आंगनबाड़ी केन्द्र 2 में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सेक्टर सुपरवाईजर श्रीमती उर्मिला भारती, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत सदस्य उत्तरा माखन कश्यप, सरपंच सीमा गोविंदा खूंटे (ग्राम पंचायत सोनादह), उपसरपंच पूर्णिमा टंडन, कमल खुंटे, पंच बद्रिका महंत, सुदामा चन्द्रा की उपस्थिति में सर्वप्रथम भारत माता छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजन कर शुरू किया गया।
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों, दालों और हरी सब्जियों का प्रदर्शन कर परिवारों को संतुलित भोजन के बारे में बताया गया साथ ही खिलौना दान, न्योता भोज और सहयोगी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया। वहीं स्वास्थ विभाग से मनोज कुमार पटेल (आरएचओ) द्वारा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे गर्भवती पंजीयन, शिशु पंजीयन, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, आयुष्मान कार्ड, परिवार नियोजन आदि के राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्वास्थ विभाग से सतरूपा कश्यप (आरएचओ), कु.अन्नापूर्णा कंवर (सीएचओ), मितानिन प्रेरक शिवकुमारी निराला, रोजगार सहायक हेमलता कंवर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी बर्मन, मालती महंत एवं सहायिका जानकी रात्रे, कु.अम्बिका रात्रे, कोमल टंडन, सुशीला बर्मन, ओमकुमारी, शशि मानिकपुरी, अश्वनी महंत और फूलटोरी रात्रे सहित समस्त मितानिन, हितग्राही महिलाएं, बच्चे, अभिभावक और ग्रामीणजन शामिल हुए।




