तालदेवरी में 24 अक्टूबर को होगा विराट दशहरा महोत्सव

जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत तालदेवरी में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी विराट दशहरा महोत्सव का आयोजन 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को मंडी प्रांगण (खेल मैदान), मेन रोड में किया जाएगा। महोत्सव को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है। आयोजन में रावण दहन, आकर्षक आतिशबाजी, झांकी एवं रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण होंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
आयोजन के अनुसार, 24 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे रावण दहन किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। कार्यक्रम में यादव लोक कला मंच, आर्केस्ट्रा ग्रुप ग्राम पुरैना, खरसिया, जिला रायगढ़ की प्रस्तुति होगी। कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आयोजकों के अनुसार, दशहरा महोत्सव का उद्देश्य आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा।




