जांजगीर-चांपा
सोनादह के गौटीन दाई मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित

बिर्रा। सोन नदी के तट पर बसे जय मां गौटीन दाई की पावन भूमि सोनादह गांव में शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ हुआ। मंदिर में 10 मनोकामना दीप प्रज्ज्वलित की गई। माता के दर्शन, पूजन-अर्चना करने श्रद्धालु मंदिर पहुंच कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। जय मां गौटीन दाई के प्रति लोगों की अटूट आस्था और विश्वास के चलते प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के दौरान यहां विशेष उत्साह देखने को मिलता है।



