जांजगीर-चांपा

आयुष मल्होत्रा का शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

जांजगीर चांपा। शह और मात का खेल शतरंज प्रतियोगिता रायपुर के अंबुजा मॉल एंड टीम चैस सिटी द्वारा राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन रविवार 7 जुलाई 24 को किया गया था। जिसमे प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में जांजगीर चांपा जिले के जोरैला पामगढ़ क्षेत्र के मूल निवासी तथा वर्तमान में निवासरत लछनपुर चांपा के मास्टर आयुष मल्होत्रा पिता बल्लासिंह मल्होत्रा उम्र 12 वर्ष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 3 – 8 प्वाइंट से उत्कृष्ट खिलाड़ी का तमगा प्राप्त करने में सफल हुए। आयुष मल्होत्रा अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और बड़ो का आशीर्वाद दिया। आयुष की इस सफलता पर उनके परिवार के साथ साथ क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker