जांजगीर-चांपा

50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जांजगीर चाम्पा। अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में थाना जांजगीर पुलिस को 25 दिसम्बर को मुखबीर सूचना मिला की ग्राम सुकली के मेन रोड से सनत सिंह द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु मोटर सायकल बजाज CT-100 में जांजगीर की तरफ जा रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे 10-10 लीटर के पांच जरकिन में कच्ची महुआ शराब 50 लीटर बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 896/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को 25 दिसम्बर को विधिवत् गिरफ्तार कर जूडिशल रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना जांजगीर के सहायक उप निरीक्षक लंबोदर सिंह, आरक्षक नीतीश विश्वकर्मा आशुतोष कर्ष, संतोष भानु का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker