जांजगीर-चांपा

शोक समाचार : होरीलाल कलार का निधन

जांजगीर-चांपा। वरिष्ठ भाजपा नेता ग्राम पंचायत सिलादेही के पूर्व सरपंच, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी बम्हनीडीह के पूर्व मंडल अध्यक्ष होरीलाल कलार (उम्र 68 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया। निधन समाचार सुनकर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्मल सिन्हा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे। अंतिम संस्कार स्थानीय हसदेव नदी किनारे मुक्तिधाम में किया गया। उनकी मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र तारकेश्वर जायसवाल ने दी। वे अपने पीछे पत्नी दो पुत्रियां और पुत्र सहित भरा पुरा परिवार छोड़ कर चले गए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker