उपसरपंच निर्वाचित हुए एकांश पटेल

जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत बिर्रा के उपसरपंच विमला गोपाल कश्यप के विरुद्ध पंचों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाया गया। उसके बाद उपसरपंच की निर्वाचन की तिथि जिला निर्वाचन अधिकारी जांजगीर द्वारा 20 नवंबर 2026 को तय कर श्रीकांत पारधी, उपयंत्री जनपद पंचायत बम्हनीडीह को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया। नियत समय पर पीठासीन अधिकारी ग्राम पंचायत भवन बिर्रा में उपस्थित होकर उपसरपंच निर्वाचित की प्रक्रिया प्रारंभ किया गया, जिसमें सरपंच सहित सभी पंचगण समय पर पंचायत भवन में उपस्थित रहे, उसके बाद पीठासीन अधिकारी द्वारा चुनाव की कार्यवाही प्रारंभ किया गया।
उपसरपंच के निर्वाचन के लिए तीन पंच एकांश पटेल, विमला चौहान और छत बाई कर्ष ने नामांकन दाखिल किया। मतदान बाद कुल 21 मत में एकांश पटेल को 10 वोट, विमला चौहान को 09 वोट, वही छत बाई कर्ष को 01 वोट तथा एक वोट निरस्त हुआ इस तरह एकांश पटेल एक वोट से जीत हासिल किया और ग्राम पंचायत बिर्रा का उपसरपंच एकांश पटेल निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन सम्पन्न करने में पीठासीन अधिकारी श्रीकांत पारधी, उपयंत्री जनपद पंचायत बम्हनीडीह, श्री सिदार पंचायत इंस्पेक्टर, रोहित पटेल सचिव, राजकुमार गोंड रोजगार सहायक उपस्थित रहे।



