मालखरौदा

वेदराम महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

सक्ती। शासकीय वेदराम महाविद्यालय, मालखरौदा में 26 नवंबर को संविधान दिवस का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया और संवैधानिक मूल्यों एवं आदर्शों के पालन का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ. बी. डी. जांगड़े ने भारतीय संविधान की महत्ता और लोकतांत्रिक मूल्यों को रेखांकित किया। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के ऐतिहासिक कथन को दोहराते हुए कहा कि, संविधान कितना भी अच्छा क्यों न हो, यदि उसे लागू करने वाले लोग बुरे होंगे तो वह अंततः बुरा ही साबित होगा; और संविधान कितना भी बुरा क्यों न हो, यदि उसे लागू करने वाले लोग अच्छे होंगे तो वह अच्छा ही साबित होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

इसी कड़ी में भूगोल के सहायक प्राध्यापक श्री राजकुमार कुर्रे ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान केवल कानूनों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का आधार स्तंभ है। यह देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने और जागरूक नागरिक बनने की अपील की।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker