छत्तीसगढ़
हीट-वेव का अलर्ट, 4 दिनों में 4° तक बढ़ेगा तापमान

रायपुर। प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही 14 अप्रैल से कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री के पार जा सकता है।
बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। वहीं 15 अप्रैल से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव (लू) चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।
प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। बीते 24 घंटे में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41°C रायपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5°C अंबिकापुर में रहा।


