जांजगीर-चांपा

जनपद सदस्य ने धर्म कर्म से किया विकास निधि कार्य की शुरूआत

जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत बिर्रा के बाजार चौक में स्थित नवनिर्मित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के अनन्य भक्त पंचमुखी हनुमान मंदिर में टीन शेड निर्माण कार्य कराने के लिए जनपद पंचायत बम्हनीडीह के जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह ने अपने जनपद विकास निधि से एक लाख रुपए दिए तथा चारों तरफ टीन शेड निर्माण कार्य कराने के लिए ग्राम पंचायत बिर्रा के सरपंच श्रीमती पीली बाई एकादशिया साहू को कार्य सौंपा गया। इस अवसर पर आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी ने विधिवत पूजा अर्चना कराया गया।

जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्री फल तोड़कर टीन शेड निर्माण कार्य का विधिवत घोषणा किया, वहीं मंदिर परिसर में बैठक व्यवस्था हेतु मेमन इलेक्ट्रॉनिक के संचालक इम्तियाज मेमन ने छ: नग कुर्सी प्रदान की। जिस पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के श्रद्धालु भक्तों ने जनपद सदस्य व मोहम्मद मेमन इलेक्ट्रॉनिक का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बिर्रा के सरपंच एवं प्रथम नागरिक पीली बाई एकादशिया साहू, आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी, तरुण कहार, रामेश्वर साहू, मोहन साहू, कृष्णा साहू, डॉ कुश पटेल, रामेश्वर साहू, बरातू साहू, योगेश साहू, सुनील थवाईत के अलावा पंचमुखी हनुमान मंदिर के भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। गौरतलब है कि पंचमुखी हनुमान मंदिर बाजार चौक बिर्रा में हर मंगलवार और शनिवार को विशेष रूप से किर्तन भजन व प्रसाद वितरण किया जाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker