नवागढ़

गंगाजल में कलशयात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का शुभारंभ

बिर्रा। नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगाजल (मिस्दा) में कश्यप परिवार द्वारा स्व. गजाधर कश्यप, स्व. श्रीमती मति देवी कश्यप, स्व. शंकर लाल कश्यप व स्व. दशरथ कश्यप के मोक्षार्थ पितरों की मोक्ष कामना हेतु संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का शुभारंभ चैत्र वासंती नवरात्रि पर्व पर भब्य किर्तन भजन करते हुए कलशयात्रा शोभायात्रा के साथ ग्राम भ्रमण करते हुए हुआ। कथावाचक पं नारायण पाण्डेय (कोटमीसोनार) व वरणीय पंडित अंकित पांडेय जी है। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर दो बजे से देवी मां कृपा तक। श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का शुभारंभ 9 अप्रैल को भब्य जसगीत गायन पार्टी द्वारा कलशयात्रा शोभायात्रा निकाली गई तत्पश्चात देवी आह्वान वेदी पूजन महात्म्य की कथा सुनाई गई। कल सुकदेव आगमन, हैव ग्रिव अवतार, देवी दर्शन, 11 को वेदव्यास अवतरण, देवी गंगा प्राकट्य, 12 को सारस्वत यंत्र की महिमा, सुदर्शन शशि कला विवाह, 13 को महिषासुर उत्पत्ति एवं संहार, 14 को शुभ निशुंभ का वर्णन, 15 को वृतासुर वध, नहुष पतन, 16 को हरिश्चंद्र उपाख्यान, तुलसी विवाह, 17 को देवी महिमा, कथा विश्राम चढ़ोत्तरी, 18 को यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोजन के साथ संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का समापन होगा। आयोजन को लेकर मुख्य यजमान श्रीमती कांति बाई, बजरंग लाल कश्यप, श्रीमती आनंद बाई कश्यप, दशमत रमेश कुमार, मेलाबाई, स्व विद्या कुमार, श्रीमती सविता कश्यप, कृष्णा कश्यप, श्रीमती पूर्णिमा, कृष्णा कश्यप, भगवती, राजेश कश्यप, गौरी गणेशी, प्रभात, साहिल, अविनाश, वासू, भूमिका, भारत, प्रियांश, भब्यांश, भार्गवी हेजल, मनीराम सहित समस्त कश्यप परिवार व स्नेहीजन गंगाजल जुटे हुए हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker