नवागढ़

धनेश मिश्रा अध्यक्ष तो डॉ कमलेश पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जितेन्द्र तिवारी जिला प्रवक्ता बनें

भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समिति जांजगीर चांपा के पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न

नवागढ़। भगवान श्री परशुराम ब्राह्मण विकास समिति जिला जांजगीर चांपा का निर्वाचन एस डी महाविद्यालय नवागढ़ में सम्पन्न हुआ। उपस्थित विप्रजनों ने सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से 1 बजे तक हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए एक आवेदन, कोषाध्यक्ष के लिए एक, उपाध्यक्ष के लिए दो, सचिव जिला प्रवक्ता, सहसचिव पद हेतु एक एक आवेदन प्राप्त हुआ। निर्वाचन अधिकारी संरक्षक मनोज कुमार तिवारी व वरिष्ठ मार्गदर्शक सीएल पांडेय ने विधिवत आवेदन जांच कर भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समिति जांजगीर चांपा के जिलाध्यक्ष पद हेतु धनेश मिश्रा के नाम का ऐलान किया जिसका सभी ने समर्थन करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। वहीं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ कमलेश पांडेय व विजय कुमार दुबे, जिला सचिव शैलेष कुमार दुबे, जिला कोषाध्यक्ष विशालनाथ तिवारी, सहसचिव उमाशंकर तिवारी, नवनिर्वाचित जिला सदस्यों में भूवनेश्वर चौबे, शंभू प्रसाद गौरहा, अभिषेक दुबे तथा सर्वसम्मति से जिला मिडिया प्रभारी (प्रवक्ता) के रूप में जितेन्द्र तिवारी के नाम की घोषणा की।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेश मिश्रा ने ब्राह्मण विकास समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आशा व उद्देश्य से यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने एवं समाज को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। वहीं नवनिर्वाचित जिला मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि इस पद पर ब्राह्मण विकास समीति ने लगातार यह दायित्व सौंपा गया है इसके लिए समस्त विप्रजनों का बहुत बहुत धन्यवाद आभार। निर्वाचन प्रक्रिया व भोजन पश्चात पश्चात भगवान श्री परशुराम ब्राह्मण विकास समिति जांजगीर चांपा द्वारा हर वर्ष 10वीं – 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण स्वजातीय प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आगामी 23 जून या 30 जून को आयोजित करने पर भी विशेष चर्चा हुई। उक्ताशय की जानकारी नवनिर्वाचित जिला मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी ने दी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker