नवागढ़

मां बंजारी देवी मंदिर केरा में जलेगी मनोकामना ज्योति कलश

बिर्रा। नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत मां चंडी की पावनधरा आदर्श ग्राम पंचायत केरा मुख्य मार्ग पर स्थित शनिदेव मंदिर में विराजित मां बंजारी देवी मंदिर में चैत्र वासंती नवरात्रि पर्व पर घृत ज्योति एवं तेल ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे। मंदिर के पुजारी आचार्य पं तोषण प्रसाद तिवारी ने बताया कि साल के चारों नवरात्रि पर्व पर मंदिर के तलघर में घृत व तेल मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाते हैं। इस वर्ष 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक देवी मंदिर में पूजा अर्चना किया जाएगा। जिसके लिए घृत ज्योति के हेतु 1551 रूपए व तेल ज्योति कलश के लिए 751 रूपए के साथ रसीद प्राप्त कर सकते हैं। नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker