जैजैपुर

सतनामी समाज से चुनाव जीत कर आये जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान

जैजैपुर – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ,एवं नगरी निकाय चुनाव में विजयी हुए सतनामी समाज के जनप्रतिनिधियों का 29 मार्च 2025 को जैजैपुर सतनाम भवन में सम्मान समारोह आयोजित हुआ । सतनामी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ के तत्वाधान में चुनाव जीत कर आये उप सरपंच सरपंच, जनपद सदस्य ,जिला पंचायत सदस्य,से लेकर नगरीय निकाय चुनाव में जीते पार्षद ,

सहित सभी जीते हुए सतनामी समाज के जनप्रतिनिधियों का आज शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जैजैपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खुंटे विशिष्ठ अतिथि मनहरण मनहर, एन.आर.भारद्वाज सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक, आर.के.सोनवानी सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक,श्री धर्मेन्द्र सिंह रॉय जी अध्यक्ष सतनामी अधिकारी कर्मचारी संघ जैजैपुर के अध्यक्षता में नवनिर्वाचित जिला पंचायत

सदस्य,जनपद सदस्य,नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सरपंच व उपसरपंच की गरिमामय उपस्थित में कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। कार्यक्रम में सतनामी समाज एवं अधिकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारि उपस्थित रहे ।
निर्वाचित प्रतिनिधियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । जिससे समाज मे एक जुटता का संदेश देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker