जैजैपुर

जैजैपुर के ओडेकेरा में हुआ विकासखंड स्तरीय रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

गांव गांव हुआ राम भक्ति में सराबोर

जैजैपुर। अयोध्या के राम मंदिर में आज प्रभु श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसको लेकर सक्ती जिले के जैजैपुर क्षेत्र में सभी राम भक्तों में भारी उत्साह का माहौल दिखा। आज पूरे प्रदेश सहित जिले में रामोत्सव को दिवाली की तरह मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में सक्ती जिले के जैजैपुर अंतर्गत ग्राम ओडेकेरा के राम जानकी मंदिर में विकासखंड स्तरीय रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर राम जानकी मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। जिसमें रामलला का पूजा पाठ कर

रामायण का मंचन किया गया। आज रामोत्सव के अवसर जैजैपुर के गांव गांव,में सभी लोग राम भक्ति में सराबोर दिखे और पूरे जिले में उत्साह का माहौल रहा। आज रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम में सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष छोटे लाल भारद्वाज, जैजैपुर

सीईओ वर्षों रानी चिकन्जुरी, चेतन सिंह बंजारे कुटराबोर सरपंच, ओमप्रकाश चंद्रा तुषार सरपंच सहित ग्रामीणजन एवं अन्य जनप्रतिनिधि जैजैपुर ब्लॉक के सभी अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker