सक्ती

कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं

सक्ती। जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर अपर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जनदर्शन में आज तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नवापारा कला निवासी श्री शेखर कंवर ने ग्राम पंचायत नवापारा कला से सक्ती मार्ग की ओर जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर ओवरलोड ट्रकों के परिचालन पर रोक लगाने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम बीरभांठा निवासी नूतन कुमारी यादव ने बिजली बिल अत्यधिक और बिजली बिल न देने के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम भेड़िकोना निवासी संध्या सिदार ने रोजगार के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम सकर्रा निवासी दूरपति कुमारी ने आर्थिक सहायता प्रदान कराने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम देवरी निवासी श्री संतोष कुमार ने स्वामित्व योजना के तहत ग्राम पंचायत देवरी बजरंग चौक मोहल्ला को ड्रोन सर्वे कर प्रचलित आबादी के सूची में जोड़कर बजरंग चौक मोहल्लावासियों को आवासीय पट्टा प्रदान करने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कचंदा निवासी श्री रामलाल चंद्रा ने बंटवारा से बचे खसरा का निराकरण करने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker