जांजगीर-चांपा

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में गुरूवार 07 अगस्त 2025 को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित होगी। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री महोबे ने जिला पंचायत में प्रवेश, बैठक कक्ष, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। साथ ही पेयजल, बेरिकेडिंग, विद्युत, रोड क्लियरेंस, एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर के तंबोली, अपर कलेक्टर श्रीमती आराध्या राहुल कुमार सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker