जैजैपुर

घिवरा में रामलीला का मंचन

बिर्रा। जय मां डोकरी दाई की पावनधरा ग्राम पंचायत घिवरा में 1975 से गठित जय दूर्गे श्री रामलीला का मंचन दीपावली के पावन अवसर पर एक बार फिर डोकरी दाई मंदिर के सामने रामलीला मैदान में शुरू किया गया है। रामलीला के सूत्रधार ने बताया कि बहुत दिनों बाद इस बार फिर एक बार रामलीला के पूर्व डायरेक्टर स्व.श्यामगोपाल कश्यप शिक्षक, स्व.विश्वेश्वर कश्यप शिक्षक, स्व.भूवनेश्वर कश्यप शिक्षक, स्व.प्रभात कश्यप, स्व.रामकृष्ण देवांगन बिर्रा की स्मृति में 2024 में मंचन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ रविवार को नारद मोह, पृथ्वी पुकार प्रसंग से हुआ। आगामी कथा में रामकथा, ताड़का वध, युवती भवन, 29 अक्टूबर को मीना बाजार, फुलवारी लीला, धनुष यज्ञ, 30 अक्टूबर को राम जानकी विवाह, विवाह चढ़ोत्तरी, राम वन गमन, 31 को राम भरत मिलाप, सीता हरण, बाली वध, लंका दहन, 1 नवंबर को राम सेतु, रामेश्वर दर्शन, अंगद रावण संवाद, 2 को कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध, रावण वध और रामराज्य के साथ सम्पन्न होगी। रामलीला मंचन के लिए पुराने व नये पात्रों का रिहर्सल पंद्रह बीस दिन पहले से चल रहा है। आयोजन को लेकर जय दूर्गे श्री रामलीला मंडली घिवरा के सदस्य एवं ग्रामवासी जुटे हुए हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker