जैजैपुर

उद्घाटन मैच में सोनाईडीह ने भटगांव को हराया

बिर्रा। मां विश्वेश्वरी दाई की पावनधरा चित्रोत्पला गंगा महानदी तट मैदान किकिरदा (जैजैपुर-सक्ती) में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता किकिरदा 2024 का शुभारंभ। बैट, बाल और स्टंप की पूजा अर्चना कर किया गया। इस अवसर तिलकराम बंजारे सरपंच प्रतिनिधि किकिरदा, मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी, कुशत चंद्रा संस्था प्रबंधक, किर्तन चंद्रा सचिव, विनोद कुमार कश्यप शिक्षक, बबलू सिंह, संजय देवांगन की उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन मैच में भटगांव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चूनी और सोनाईडीह को बल्लेबाजी के आमंत्रित किया। सोनाईडीह ने निर्धारित 10 ओवर में 116 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया जवाब में भटगांव की पूरी टीम 57 रन पर सिमट गई। प्रतियोगिता में जिसमें कुल 16 टीमें भाग ली है और प्रतिदिन चार मैच खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार विजेता टीम को 50 हजार रुपए व चैलेंज ट्राफी। उपविजेता टीम को 25 हजार रुपए व चैलेंज ट्राफी, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
सीरीज में रेंजर सायकल(मां मोबाइल बिर्रा द्वारा), फाइनल मैन ऑफ द मैच 2100 रूपए(मयाराम सिनेप्लेक्स बिर्रा द्वारा) प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने पर प्रवेश शुल्क 4 हजार रूपए निर्धारित हैं। प्रतियोगिता के लिए नियम व शर्ते। अंपायर व समिति का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा, केवल 16 टीम भाग लेंगे व सभी खिलाड़ी एक ही पंचायत से होना चाहिए, जर्क बॉल (थ्रो) मान्य नहीं होगा। बेस्ट बैट्समैन, गेंदबाज, आलराउंडर, कीपर, फिल्डर आदि अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker