जांजगीर-चांपा

शिक्षा रत्न 2024 से सम्मानित – बुद्धेश्वर

बिर्रा। गत दिवस छत्तीसगढ़ लोक हरित सृजन धारा सेवा समिति के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ शिक्षा रत्न सम्मान समारोह-2024  का आयोजन सरायपाली जिला महासमुन्द में किया गया। जिसमे पूरे छत्तीसगढ़ से उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षको को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में जांजगीर चांपा ज़िले के बम्हनीडीह विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बिर्रा निवासी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सलीहाघाट विकासखंड बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ के शिक्षक बुद्धेश्वर कुमार कश्यप को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षा रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।

बुद्धेश्वर कुमार कश्यप टेक्निकल के क्षेत्र में विद्यालयों में सहयोग करते रहते है। शासन के विभिन्न योजनाओं को विद्यालयों में क्रियान्वयन कराते रहते है। इसके पहले बुद्धेश्वर कश्यप को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण ज्ञान पुरुस्कार-2023 से सम्मानित किया जा चुका है। यह कार्यक्रम  महासमुंद लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ।

विशिष्ट अतिथि सरायपाली विधायक चातुरी नंद, जनपद अध्यक्ष कुमारी उषा भाकर, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र कुमार पटेल, पत्रकार रोमी सलूजा के कर कमलों से मोमेंटो प्रशस्ति पत्र एवं एक पेड़ मां के नाम से पौधा भेंटकर सम्मनित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पधारे हुए शिक्षक कलाकार, साहित्यकार एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष भागवत साहू ने किया। शिक्षक बुद्धेश्वर कश्यप जी को शिक्षा रत्न से सम्मानित होने पर क्षेत्र के मनोज कुमार तिवारी, चित्रभानू पांडेय, सुरेश चंद कर्ष, जितेन्द्र तिवारी, कमलेश कुमार गुप्ता, सम्मेलाल यादव, दुश्यंत कश्यप, मनीष वैष्णव, मूलचंद देवांगन, राघवेन्द्र पांडेय, दयानीधि देवांगन, संजू साहू, जीवनलाल साहू, कमल कुमार, दिनेश चंद्रा, तुलेश्वर देवांगन, रामसाय देवांगन, राजू देवांगन, संतोष कश्यप, मनबोध पटेल, छवि कुमार पटेल, अशोक कुमार देवांगन सहित प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा के शुभचिंतकों ने उनके उज्जवल भविष्य की मंगलमय कामना की है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker