जांजगीर-चांपा

शारदा संगीत विद्यालय में गुरुपूर्णिमा महोत्सव 21 को

बिर्रा। शारदा संगीत विद्यालय बिर्रा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन आषाढ़ मास की पूर्णिमा श्री ब्यास जयंती को दिनांक 21 जुलाई को सुबह 8;30 बजे से डॉ. शुभम शुक्ला (शुक्ला हेल्थ केयर हॉस्पिटल बिर्रा), रितेश रमण सिंह (राजमहल बिर्रा), रामकिशोर देवांगन (संकुल शैक्षिक समन्वयक बिर्रा), जितेंद्र तिवारी (पत्रकार बिर्रा), मणिलाल कश्यप (सामाजिक कार्य कर्ता) बिर्रा के सानिध्य में मनाया जायेगा। जिसमें संगीत गुरुओं का सम्मान किया जायेगा। सम्मान समारोह में संगीत गुरु जयंत कश्यप (गुरुकला), संतोष कश्यप (मिसदा), श्रवण कुमार थवाईत (बिर्रा), लोकेश देवांगन (बिर्रा) का सम्मान होगा। संगीत के विद्यार्थियों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जायेगी। ज्ञात हो कि संगीत विद्यालय बिर्रा की स्थापना आज से पांच वर्ष पूर्व दिनांक 08/4/2019 को इस क्षेत्र की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुये तथा संगीत के प्रचार प्रसार की दृष्टिकोण से की गई थी तब से यह विद्यालय सभी के सहयोग से उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। संगीत विद्यालय के ब्यवस्थापक एवं संचालक मनोज तिवारी ने संगीत प्रेमियों से आग्रह किया है कि अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर संगीत एवं संगीत विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker