पामगढ़

राहौद में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा 23 से

राहौद। नगर पंचायत राहौद में सोनी परिवार द्वारा स्व.ढोलेश्वर प्रसाद सोनी के मोक्षकामनार्थ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 23 जुलाई को भब्य कलशयात्रा शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हो रहा है। कथावाचक आचार्य श्री योगेश उपाध्याय जी (कोडाभाट) होंगे। कथा समय दोपहर 3 बजे से हरि इच्छा तक। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा प्रसंग में 23 को कलशयात्रा शोभायात्रा, देव आह्वान वेदी पूजन कथा महात्म्य गौकर्ण कथा, 24 सुकदेव आगमन परीक्षित जन्म, 25 ध्रुव चरित्र गजेन्द्र मोक्ष, 26 समुद्र मंथन वामनावतार, 27 श्रीराम कथा, श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 28 बाल लीला, गोवर्धन पूजा, रूक्मिणी कृष्ण विवाहोत्सव, 29 सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, चढ़ोत्तरी कथा विश्राम, 30 तुलसी वर्षा, यज्ञ, हवन, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा, ब्राह्मण भोजन तथा 31 जुलाई को वार्षिक श्राद्ध होगा। आयोजन को लेकर बालमुकुंद सोनी, ईश्वर प्रसाद, स्नेहा सोनी, श्रीमती रमाबाई सोनी, चूणामणि, रामेश्वरी देवी, बोधीराम, सुशीला देवी, चंद्रशेखर, यज्ञनारायण सोनी सहित समस्त स्नेहीजन नगर पंचायत बड़ पारा राहौद जुटे हुए हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker