पामगढ़

12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

आरोपी सनत गिरी गोस्वामी पिता बलभद्र गिरी गोस्वामी उम्र 53 साल साकिन धराशिव थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा

आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

पामगढ़। श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब पर बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा आज दिनांक 09/06/24 को कार्यवाही किया गया। जिसमे आरोपी सनत गिरी गोस्वामी पिता बलभद्र गिरी उम्र 53 साल निवासी धाराशिव थाना पामगढ़ के कब्जे से कुल 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 1200 को बरामद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर अपराध क्रमांक 229/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 09.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, प्रधान आर अजय कंवर, आर श्याम सरोज ओगरे, आर टिकेश्वर राठोर, आर रज्जू रात्रे, आर रोहित साहू, का योगदान रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker