सक्ती

सेवानिवृत्त होने पर खुबुदास को दी गई विदाई

जैजैपुर। लोक निर्माण विभाग संभाग चाम्पा अंतर्गत रेस्ट हाउस जैजैपुर में माली के पद पर कार्यरत खुबुदास महंत को आज उनके सेवानिवृत्त होने पर रेस्ट हाउस जैजैपुर के कर्मचारियों के द्वारा साल श्रीफल भेंट कर उनको विदाई दी गई। अपने सेवानिवृत्त होने पर भावुक खुबुदास महंत ने बताया जब सन 1994 में मैंने बतौर माली के पद पर विभाग को ज्वाइन किया तब मुझे एहसास ही नही था कि इतने साल विभाग में कैसे कटेगा। लेकिन समय का पहिया है जो घूमते घूमते आज पूरे 28 साल हो गया और मुझे पता तक नही चला। इन 28 वर्ष की नौकरी में मैंने कई उतार चढ़ाव भी देखा लेकिन वक्त कैसे गुजरा उसका बिल्कुल भी पता नही चला। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष नीलम चंद्रा ने कहा मैं पिछले 20 वर्षों से जैजैपुर रेस्ट हाउस में आपका काम काज देख रहा हूं। आपका काम आपके भाषा शैली लोगों से मिलना बात करना आपको सबसे अलग बनाती है। आज लंबे सेवा काल के बाद आपके सेवानिवृत्त होने पर आपकी सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। तो वही रेस्ट हाउस जैजैपुर के कर्मचारी शमशाद खान ने खुबुदास महंत के कामों को याद करते हुए कर्मचारियों की ओर से साल श्रीफल देकर उन्हें विदाई दिया। इस दौरान गणेश राम साहू, कीर्तन, साहू, सूरज खांडे, पवन चौहान, शहजाद खान उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker