सक्ती

भाजपा जिला कार्यालय सक्ती में हुआ बूथ अध्यक्षो का सम्मान

सांसद श्रीमती कमलेश जांगडे  के हाथों बूथों के अध्यक्ष हुए सम्मानित

जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, एवं पूर्व विधायक डॉ खिलावन ने बूथ अध्यक्षो को फूलमाला पहनाकर किया सम्मानित दिया गया सम्मान राशि का चेक

सक्ती। भाजपा जिला कार्यालय में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन सर्वप्रथम भारत माता एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा की अध्यक्षता एवं अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगडे पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल उपाध्यक्ष मांगे राम अग्रवाल महामंत्री टिकेश्वर गबेल मंच में विराजमान रहे। सभी अतिथियों का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओ ने फूल माला पहनाकर किया।

img 20241118 wa00335681040798620692626 Console Corptech

मंच से अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि अभी सदस्यता अभियान चल रहा है सक्रिय सदस्यो की सूची जारी कर दी गई है परंतु और भी सक्रिय सदस्य बनाने है आगे संगठन चुनाव है। प्रत्येक बूथों पर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने है साथ ही मंडल स्तर पर 200 सक्रिय सदस्य बनाने है जिससे बूथ चुनाव होने के बाद बूथ का गठन किया जा सके। पदों पर सक्रिय सदस्य  ही पदाधिकारी बनेगा एवं उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व में घोषणा अनुरूप जिन बूथों में सर्वाधिक मतो के अंतर से जीत होगी उन बूथों को क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार राशि प्रदान की जावेगी। सक्ती जिला के सभी विधानसभा में प्रत्येक मंडल अध्यक्ष सहित बूथों के अध्यक्ष एवं बूथ समिति  ने बूथ जिताने अच्छा कार्य किया। जिसके कारण लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित हो सका इसलिए सभी सम्मान के हकदार है। पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकसभा में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत किया जी जान से चुनाव जिताने में जुटे रहे सभी कार्यकर्ताओं को उन्होंने बधाई  एवं शुभकामनाएं दी। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सभी देव् तुल्य कार्यकर्ताओ को चुनाव में उनके द्वारा योगदान के लिए सादर नमन किया धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा सक्ती अंतर्गत मंडलो के जिन बूथों पर ज्यादा वोट से जीत हुआ उन बूथों के अध्यक्ष मंडलो के अध्यक्ष सहित उपस्थित पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओ को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही वोट की संख्या अनुसार प्रथम को 9 हजार द्वितीय को 8 हजार एवं तृतीय को 7 हजार की सम्मान राशि का चेक दिया गया।

इस अवसर पर सक्ती नगरमंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल बूथ अध्यक्ष विनोद बंशल गजेंद्र यादव पार्षद विकाश अग्रवाल नेताप्रतिपक्ष धनंजय नामदेव अमन डालमिया अभिषेक शर्मा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमपटेल बूथ के अध्यक्ष मनीराम पटेल रामप्रसाद पटेल ज्ञान साहू विनोद दुबे हीराराम बाराद्वार मंडल के अध्यक्ष संतोष राठौर बूथ के अध्यक्ष अरुण शर्मा गोविंदा साहू राजकमल राठौर गेंद राम मनहर सारागांव मंडल से भुवन भास्कर यादव सहित बूथ के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ को फूल माला पहनाकर सांसद एवं जिला अध्यक्ष ने सम्मानित किया। मंच संचालन महामंत्री टिकेश्वर गबेल ने किया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker