सक्ती

मालखरौदा में कल सुशासन तिहार की होगी शुरुआत

सक्ती। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं को राज्य के जरूरतमंद व्यक्तियो तक पहुँचाने शुरू की गई सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मालखरौदा जनपद पंचायत के आत्मानंद सेजेश स्कूल मालखरौदा में 4 मई 2026 को समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जारी आदेश के तहत मालखरौदा जनपद पंचायत के सम्मिलित ग्राम कलमी, जमगहन, बड़ेपाडरमुड़ा, मुक्ता, मालखरौदा, चारपारा, चिखली, किरकार, सिंघरा, बड़ेसीपत, पिहरीद, अमेराडीह, भठोरा, चांटीपाली, बेल्हाडीह, नवापारा, नगझर, छोटेसीपत, खेमड़ा, बीरभांठा, परसाडीह ग्राम पंचायत क्लस्टर में शामिल है। शिविर के सफल संचालन हेतु मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत मालखरौदा शिविर स्थल के लिए जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी विभाग जिला सक्ती को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker