सक्ती

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े करेंगी सक्ती जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण

सक्ती। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर के समीप स्थित जेठा मैदान (कॉलेज ग्राउंड) में गरिमामय वातावरण में किया जाएगा। इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र जांजगीर–चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वे सक्ती जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगी तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णु देव साय का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगी।

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में भव्य परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति तथा राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन किए जाएंगे। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों, परेड दलों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा समारोह की संपूर्ण तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन गरिमामय, अनुशासन एवं उत्साह के साथ संपन्न हो सके।

मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी

जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के आयोजन के लिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम विवरण के अनुसार मुख्य अतिथि का आगमन सुबह 08.59 बजे होगा। इसी प्रकार सुबह 09 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत, सुबह 09.06 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरिक्षण, सुबह 09.10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन, सुबह 09.42 बजे मार्च पास्ट, सुबह 09.57 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों से भेंट, सुबह 10.05 बजे से छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुबह 11.05 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र का वितरण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker