सक्ती

प्राथमिक अनुसूचित जाति बालक आश्रम में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

सक्ती। आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार सत्र 2026-27 के लिए विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत संचालित प्राथमिक अनुसूचित जाति बालक आश्रम, नगारडीह की 50 सीटर क्षमता वाले छात्रावास में नवीन प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश के लिए विद्यार्थी का अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग का होना आवश्यक है। साथ ही निर्धारित आयु एवं संबंधित कक्षा में प्रवेश हेतु विभागीय नियमों के अनुसार पात्र होना तथा सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण एवं वैध होना अनिवार्य है।

आश्रम में विद्यार्थियों को निःशुल्क आवासीय सुविधा, पौष्टिक भोजन एवं नाश्ता, निःशुल्क शिक्षा, विभागीय नियमानुसार पाठ्यपुस्तक एवं आवश्यक शैक्षणिक सामग्री, गणवेश, बिस्तर सहित अन्य आवश्यक आवासीय सुविधाएं, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के साथ-साथ नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र के साथ पूर्व अध्ययन की अंकसूची अथवा स्थानांतरण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, दूरी प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की प्रति तथा पासपोर्ट आकार के नवीन रंगीन फोटो संलग्न करना होगा।

इच्छुक अभिभावक एवं विद्यार्थी संबंधित संस्था से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यालयीन समय में प्राथमिक अनुसूचित जाति बालक आश्रम, नगारडीह, विकासखंड जैजैपुर में आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रवेश विभागीय नियमों एवं निर्धारित पात्रता के आधार पर किया जाएगा। सीमित सीटें उपलब्ध होने के कारण पात्र अभ्यर्थियों का चयन नियमानुसार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker