सक्ती

शासकीय प्राथमिक शाला के छात्रों ने दिखाया प्रतिभा

सक्ती। शासकीय प्राथमिक शाला झालरौंदा के छात्रों ने वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यार्थियों की मेहनत, नियमित अध्ययन तथा विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों का परिणाम है। यह उपलब्धि विद्यालय में छात्रों के शैक्षणिक विकास और सीखने की निरंतर प्रगति को दर्शाती है। विद्यालय की शिक्षिका चंचला चन्द्रा, जो एक नियमित, समय पाबंद और सक्रिय शिक्षक हैं, ने बताया कि विद्यार्थियों को विषय वस्तु का अध्यापन गतिविधियों के माध्यम से कराया जाता है। पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए रोल प्ले के माध्यम से भी शिक्षण कराया जाता है। उनके द्वारा विषय को नीरस बनने से रोकने के लिए नवाचारों का प्रयोग किया जाता है, जिससे छात्र सक्रियता के साथ अध्ययन करते हैं। विद्यालय में नियमित अभ्यास, सतत मार्गदर्शन और प्रेरणादायक शिक्षण वातावरण का सकारात्मक प्रभाव वार्षिक परीक्षा परिणाम में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। विद्यालय परिवार ने इस सफलता पर सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker