सक्ती

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं

सक्ती। जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 06 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जनदर्शन में आज तहसील बाराद्वार अंतर्गत बस्ती बाराद्वार निवासी श्री शिवदयाल कोशले ने वृद्धा पेंशन पर रोक लगाकर वृद्धा पेंशन न मिल पाने पर पेंशन दिलाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम घोघरी निवासी श्री रामाश्राय कलार ने ग्राम पंचायत घोघरी जनपद पंचायत मालखरौदा के विभिन्न कार्यों का भौतिक सत्यापन करने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत बाराद्वार वार्ड नंबर 2 निवासी श्री राजकुमार महंत ने बिजली योजना के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker