सक्ती

शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में वार्षिकोत्सव संपन्न

मालखरौदा। नवीन सक्ती जिले के नेक द्वारा मूल्यंकित (B+ग्रेड) शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

महाविद्यालय के छात्रों के शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन में चांद लगा दिया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ कृष्णकान्त चंद्रा (जिला अध्यक्ष भाजपा सक्ती) और डॉ.बी.डी.जांगड़े (प्राचार्य शा.वेदराम महाविद्यालय) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि कृष्णकान्त चंद्रा ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाएं तेजी से उभर रही है, युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए केंद्र तथा प्रदेश की सरकार लगातार शैक्षिक सुधार कर इसे आगे बढ़ाने में बल दे रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। कृष्णकान्त चंद्रा ने महाविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता डॉ.बी.डी.जांगड़े ने बताया कि वार्षिकोत्सव साल भर महाविद्यालय की उपलब्धियां होती है। वार्षिकोत्सव बच्चो के अंदर एक बहुत बड़ी चेतना जागृत करती है उसके अंदर उत्साह पैदा करता है और बच्चा मंच में आकर के अपने सारे चीज को देखता है समझता है और आने वाले जो जूनियर छात्रों के लिए बहुत बड़ा प्रेरणा का श्रोत बनाता है वार्षिकोत्सव बहुत बड़ा कार्यक्रम होता है जिसमे बच्चे भाग लेकर के समाज और देश के लिए अच्छा सोच पैदा कर के एक अच्छा राष्ट का निर्माण करना चाहते है। सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए भारी संख्या में अतिथि और कॉलेज परिक्षेत्र के लोग आए हुए थे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव को लेकर शा.वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker