सक्ती

जिले में कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान

सक्ती। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिला सक्ती में सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा का परिणाम आज दोपहर 12 बजे जारी कर दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से परिणामों की आधिकारिक घोषणा की।

शिक्षा विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार कक्षा 5वीं में इस वर्ष कुल 12,407 छात्र पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 11,936 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 11,794 छात्र सफल रहे और परीक्षा परिणाम 95.05 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं कक्षा 8वीं में 11,534 पंजीकृत छात्रों में से 10,878 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 10,230 छात्र सफल हुए। इस प्रकार कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 88.69 प्रतिशत रहा। जिले की अस्थाई प्रावीण्य सूची में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 5वीं में धनुष प्रथम चौहान, सरस्वती शिशु मंदिर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल चंद्रपुर ने 98.95 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 8वीं में इशांत चंद्रा, प्रदीक्षा पब्लिक स्कूल छोटे सीपत ने 98.58 प्रतिशत अंक के साथ जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला सांख्यिकी अन्वेषक अधिकारी श्री राकेश अग्रवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अमर सिंह राज, जिला नोडल श्री सुरेश कुमार जायसवाल, सहायक नोडल श्रीमती कमलादपी गवेल सहित परीक्षा विभाग की टीम के सदस्य रेवती रमण साहू, भूपेंद्र कुमार साहू, जयंती खमारी, महेंद्र कुमार चंद्रा, चंचला चंद्रा, पूनम चौहान, एल.डी. महंत, रोशन पटेल, अनीता अग्रवाल एवं कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker