नवागढ़

धीवर समाज जिला जांजगीर के नवागढ़ केंद्र का चुनाव सम्पन्न हुआ

नवागढ़। संभागीय धीवर समाज महासभा बिलासपुर के जिला जांजगीर-चांपा के नवागढ़ केंद्र का कार्यकाल 5 वर्ष पूरा होने के उपरांत चुनाव नहीं करवाने पर धीवर समाज द्वारा संज्ञान लेकर दिनांक 23/02/2024 दिन शनिवार को ग्राम नवागढ़ में आयोजित नवागढ़ केंद्र का चुनाव मान भरत लाल धीवर (पूर्व महासभा अध्यक्ष) एवम मान भागीरथी धीवर नवागढ़ रेंज अध्यक्ष की अध्यक्षता में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

जिसमे सर्वसम्मति से नवागढ़ केंद्र के पदाधिकारी निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष घसिया राम धीवर (नवागढ़), उपाध्यक्ष जवाहर धीवर (कर्रा), सचिव प्रहलाद धीवर (सिउड), कोषाध्यक्ष, खोलबहरा धीवर (किरीत), सदस्यगण दऊआ धीवर (अमोदा), धनाऊ धीवर (भैंसमुडी), मुन्ना धीवर (सिउंड ), जीतराम धीवर (नवागढ़), गंगाराम धीवर (किरीत) जिसमे विशेष रूप से नवागढ़ रेंज के समस्त पदाधिकारी भागीरथी धीवर अध्यक्ष, ताराचंद ढीमर उपाध्यक्ष, रामेश्वर धीवर कोषाध्यक्ष, प्रभात धीवर सचिव, नंदलाल धीवर, पुरुषोत्तम धीवर केंद्राध्यक्ष खोखरा, भरत धीवर, शत्रुघ्न धीवर, रंजित धीवर समेत सैकड़ों सम्मानीय स्वजातीय बंधु शामिल होकर विकसित धीवर समाज के सपनों को साकार करने का संकल्प लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker