जांजगीर-चांपा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी सफलता: 4.5 किलो के स्वस्थ शिशु की नॉर्मल डिलीवरी

जांजगीर-चांपा। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिर्रा में 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 3:57 बजे एक बड़ी सफलता दर्ज की गई। देवरहा गांव निवासी राजकुमारी पटेल (उम्र 27 वर्ष) पति मोहर लाल पटेल ने 4.50 किलोग्राम वजन के स्वस्थ पुरुष शिशु को सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) के माध्यम से जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। इतने अधिक वजन के शिशु की नॉर्मल डिलीवरी को चिकित्सकीय दृष्टि से चुनौतीपूर्ण माना जाता है, जिसे बिर्रा पीएचसी की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस सफल प्रसव में डॉ. कमल किशोर बरेठ (आरएमए), स्टाफ नर्स वंदना रतड़े एवं प्रतिमा कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर इतनी कुशलता से प्रसव संपन्न होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker