जांजगीर-चांपा

एक पेड़ माँ के नाम अभियान: 10 जुलाई से चलेगा पौधरोपण सप्ताह

पौधरोपण सप्ताह के दौरान सेल्फी कॉन्टेस्ट और निःशुल्क पौधा वितरण का होगा आयोजन

जांजगीर चांपा। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ अभियान के तहत वृहद पौध रोपण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। वनमंडलाधिकारी श्रीमती प्रियंका पांडेय ने बताया कि 10 जुलाई को कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एक पेड़ मां के नाम से सेल्फी कॉन्टेस्ट और निःशुल्क पौध वितरण कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। 13 एवं 14 जुलाई को हरियाली रथ रवाना किया जाएगा, जो 13 जुलाई को जांजगीर एवं 14 जुलाई को चांपा के मुख्य चौक-चौराहों में भम्रण करते हुए निःशुल्क पौधा का वितरण करेगा। 16 जुलाई को समापन के साथ सभी स्कूल, कालेज, आंगनबाड़ी केन्द्र, आश्रमों, शासकीय कार्यालयों, ग्राम पंचायत भवनों, अमृत सरोवर सहित विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण करते हुए शपथ का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker