जांजगीर-चांपा

शौर्य ने अर्जित किया 94 प्रतिशत अंक मिला द्वितीय स्थान

हिंदी में 96 तो गणित में शत् प्रतिशत

बिर्रा। स्थानीय बिर्रा नगर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा के मेघावी छात्र शौर्य देवांगन ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन हिंदी में 96 तो गणित में शत् प्रतिशत अंक करते हुए 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया हैं। मेघावी छात्र शौर्य संजय कुमार देवांगन एवं संजना देवांगन का सुपुत्र हैं। उनकी सफलता पर फूलबाई देवांगन (दादी) विजय देवांगन – विजय लक्ष्मी देवांगन (चाचा – चाची) सहित समस्त परिवार जनों एवं प्राचार्य ध्रुव कहार एवं समस्त विद्यालय स्टाफ, शुभचिंतको ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किये हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker