जांजगीर-चांपा
प्लाई एस ब्रिक्स का शुभारंभ में पहुंचे विधायक

बिर्रा। डभराखुर्द सोनादह रोड पर बजरंग प्लाई एस ब्रिक्स (ईंट) के नवीन प्रतिष्ठान का शुभारंभ आज जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी बिर्रा द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कराया गया। जहाँ विधायक ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने संचालक को बधाई देते हुए कहा कि आज के समय प्लाई एस ब्रिक्स के खुलने से क्षेत्रवासियों को भवन निर्माण संबंधी गुणवत्तायुक्त सामग्री स्थानीय स्तर पर ही उचित दर पर उपलब्ध होगी। इस अवसर पर संचालक बजरंग साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



