सक्ती

जनपद अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खुंटे के मुख्य आतिथ्य में विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ

सक्ती। जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत कुटराबोर में विकासखण्ड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खुंटे ने दीप प्रज्वलित कर किया। सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को पहचान देना, युवाओं में खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरुकता लाना है। सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण भारत की प्रतिभा राष्ट्रीय मंच तक पहुंचेगी। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खुंटे ने सभी खिलाड़ियों से उनका परिचय प्राप्त किया और उन्हें बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। 

पुष्पा परदेशी खुंटे जनपद अध्यक्ष ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए सभी खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना से अपना बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। जनपद पंचायत जैजैपुर के कुटराबोर में आयोजित विकास खंड स्तरीय खेल महोत्सव मे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने पुरे उत्साह और सक्रियता से भाग लिया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष सीताराम चंद्रा, सरपंच श्रीमती रूपा नावागौटिया, उपसरपंच पंचगण व विभिन्न खेल पदाधिकारी, जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारीगण खेल शिक्षक व विभिन्न ग्राम से आये खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker