Uncategorized

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने परदेशी खुंटे

सक्ती – भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है, जिसमें सक्ती जिले से परदेशी खुंटे को जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए संगठन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


उनकी निरंतर सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा, परिश्रम एवं नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए संगठन ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति से अनुसूचित जाति मोर्चा को जिला स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत, द्रोपदी कीर्तन चंद्रा सहित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री खुंटे को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker