जांजगीर-चांपा

संजू साहू को जिला साहू संघ जांजगीर-चांपा का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त

जांजगीर-चांपा। जिला साहू संघ जांजगीर-चांपा द्वारा संगठन के विस्तार एवं समाज हित में सक्रिय कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में बिर्रा क्षेत्र के सक्रिय पत्रकार एवं समाजसेवी सिलादेही निवासी संजू साहू को जिला मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला साहू संघ के अध्यक्ष एवं जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के निर्देशानुसार जारी नियुक्ति पत्र में संजू साहू को समाज की गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं जनहित कार्यों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रसारित करने की जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति के बाद समाज के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने संजू साहू को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। समाजजनों ने विश्वास जताया है कि उनकी सक्रियता एवं अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा समाज की गतिविधियों को व्यापक पहचान प्राप्त होगी। संजू साहू ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज हित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन की गतिविधियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker