सक्ती

शालात्यागी और अप्रवेशी छात्रों के लिए पहल

सक्ती। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा शालात्यागी छात्रों को विद्यालय से जोड़ने के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झालरौंदा के शिक्षक द्वारा जागरूकता रैली के साथ नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन करते हुए पालकों से संपर्क किया गया। शिक्षक समय पाबंद और अनुशासित होने के कारण विद्यालय और छात्रों के प्रति हमेशा सजग रहते हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए शिक्षक महेन्द्र कुमार चन्द्रा द्वारा छात्रों के हित में कार्य किया गया। ग्रामीण परिवेश में कुछ बड़े होने के बाद लड़कियों की पढ़ाई रोक दी जाती है। इसी बात को ध्यान में रखकर शिक्षक द्वारा पालकों और ग्रामवासियों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से बालिका शिक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक से छात्रों का उत्साह भी बढ़ा साथ ही पालकों ने शिक्षा के महत्व को समझते हुए शिक्षक के इस पहल की सराहना की। पालकों द्वारा अपने सभी बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने की बात कही गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker