देश-विदेश

मौसम विशेषज्ञ प्रोफ़ेसर डॉ चंद्र मोहन को शिक्षक पुरस्कार अवार्ड से सम्मानित किया गया

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल के प्रोफ़ेसर डॉ चंद्र मोहन मौसम विशेषज्ञ नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक अवार्ड सम्मान से भिवानी में सम्मानित किया गया

जांजगीर फर्स्ट न्यूज़। आज दिनांक 1/9/2024 को राजकीय महाविद्यालय नारनौल के प्रोफेसर डॉ चंद्र मोहन को उनके शिक्षा के साथ सामाजिक शैक्षणिक और पर्यावरण संरक्षण नशा मुक्ति सड़क सुरक्षा नारी सशक्तिकरण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और अनेकानेक मानवीय कार्यों और पिछले 10 वर्षों से हरियाणा एनसीआर दिल्ली मौसम, वायु प्रदुषण हीट वेब, कोल्ड वेब और भूकंप और आपदाओं से सम्बंधित सटीक भविष्यवाणी पारम्परिक और अतिआधुनिक तकनीकों के माध्यम से आमजन और विशेषकर किसानों को समर्पित सेवा भाव के लिए बंसीलाल विश्विद्यालय की कुलपति प्रो डॉ दिप्ती धर्मानी और श्री नानूराम जी सैनी अतिरिक्त उपायुक्त के और महन्त चरणदास जी महाराज और भिवानी के जिला भिवानी के उच्चाधिकारियों के कर-कमलों से डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को समर्पित राष्ट्रीय स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षक सम्मान राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की पूर्व बेला पर बेस्ट शिक्षक पुरस्कार अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस सम्मान पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा और समस्त स्टाफ सदस्यों ने प्रोफेसर डॉ चंद्र मोहन को शुभकामनाएं और बधाइयां दी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker