जांजगीर-चांपा

बिर्रा जैजैपुर मुख्य मार्ग में गिट्टी से भरा ट्रेक्टर खेत में पलटा

बिर्रा। जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत बिर्रा जैजैपुर (सक्ती) मुख्य मार्ग ग्राम पंचायत बनडभरा में स्कूटी सवार को बचाने के कारण गिट्टी से भरा ट्रेक्टर खेत में पलट गया।

आपको बता दे कि 14 नवम्बर 2024 को दोपहर समय 3:30 में बिर्रा से बनडभरा की तरफ गिट्टी से भरा सोल्ड ट्रेक्टर जा रहा था। सामने से आ रही स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में ट्रेक्टर खेत में पलट गया। इस घटना में वाहन/गाड़ी चालक को चोट नहीं लगा है। बनडभरा मार्ग रास्ता बहुत ही सकरा होने के कारण यहां गाड़ी गुजरने में बहुत दिक्कत होता है। जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker