सक्ती

जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना 30 अप्रैल तक : कलेक्टर ने की स्व-गणना करने की अपील

सक्ती। जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को सफलतापूर्वक संपादित करने हेतु कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने जिले के नागरिकों से स्व-गणना पोर्टल
https://se.census.gov.in/
पर स्वयं जानकारी दर्ज करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में स्व-गणना 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा, जबकि मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे तथा हर मकानों की जानकारी दर्ज की जाएगी। इसके अलावा घर की स्थिति, सुविधाएं और मूलभूत जानकारी भी संकलित की जाएगी। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत आपकी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित एवं गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker