जांजगीर-चांपा

शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बिर्रा में आनंद मेला का आयोजन

बिर्रा। जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 20 जनवरी को भब्य आनंद मेला महोत्सव का आयोजन किया गया है। जहां विद्यालयीन छात्रों द्वारा विभिन्न पकवानों का प्रदर्शन करते हुए अपनी पाककला की प्रस्तुति देंगें। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व अविभावकों सहित पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है। आनंद मेला का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक समय सीमा निर्धारित किया गया है। आयोजन को लेकर प्राचार्य एवं समस्त शालेय परिवार जुटे हुए है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker