सक्ती

ग्राम पंचायत टेमर में 79 वीं स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

सक्ती। जिले के ग्राम पंचायत टेमर में 79 वीं स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच चंद्र कुमार सोनी, विशिष्ट अतिथि पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा, जनपद सदस्य टांकेश्वर पटेल, चंद्रिका पटेल, चैतन्य पटेल, उपसरपंच योगिता पटेल एवं समस्त पंच गण एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे। वहीं सरपंच द्वारा पांचवी, आठवीं, दसवीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं राजेंद्र शर्मा द्वारा सभी प्रतिभावान बच्चों को नगद 100 रुपए देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में पंचायत सचिव एवं ग्राम के कृष्ण लाल देवांगन, नूतन देवांगन, यशवंत सोनी, रामदयाल पटेल, रथ राम पटेल अधिवक्ता, शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker